Champawat: सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी

चंपावत नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चमोली और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें चमोली ने पिथौरागढ़ को दो सेटों में सीधे हराया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में चार पूल बनाए गए हैं। लीग के आधार पर टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Champawat: सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी #SubahSamachar