बाबा बालक नाथ में बाल-बाल बचे भक्त, पहाड़ी से गिरे पत्थर
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार शाम को एक बार फिर बैरियर नंबर-1 के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की घटना सामने आई। गनीमत यह रही कि उस समय श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही, हालांकि बाद में हालात सामान्य कर दिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 18:17 IST
बाबा बालक नाथ में बाल-बाल बचे भक्त, पहाड़ी से गिरे पत्थर #SubahSamachar
