हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल खत्म
हरियाणा में पिछले तीन दिन से चल रही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। इस संबंध में जयबीर चहल, राज्य प्रधान, दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी सभी जिला प्रधान, कानूनगो साहिबान और सभी पटवारी साथियों का इस धरने को सफल बनाने के लिए धन्यवाद करती है। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ के साथियों और जिसने भी धरने को अपना समर्थन दिया उन सभी का आभार। अभी मुख्य मुद्दे जैसे कानूनगो को तीन इंक्रीमेंट, सभी जिलों में टैब, नवनियुक्त पटवारियों की लिए की गई घोषणा का नोटिफ़िकेशन, बकाया टीएलसी, रोवर ट्रेनिंग जैसे सभी मुद्दों के लिए 10 तारीख को डीएलआर साहब ने राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई है। जिसमें सभी मुद्दों बारे प्रमुखता से बात रखी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 18:23 IST
हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल खत्म #SubahSamachar
