बदायूं में सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे दसवीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार करीब 12:15 बजे ग्राम बाला किशनपुर के निकट मेन रोड (बिसौली–सहसवान मार्ग) पर दो छात्र बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों छात्र ग्राम ईखखेड़ा इंटर कॉलेज से कक्षा दस की परीक्षा देकर वापस आ रहे थे। मृतक की पहचान सुरजीत (16 वर्ष) पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम दीनापुर, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र रविंद्र पुत्र छंगे निवासी ग्राम दीनापुर, थाना मुजरिया, बदायूं बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें सुरजीत की मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:46 IST
बदायूं में सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे दसवीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल #SubahSamachar
