Baghpat: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में शाम की पाली में यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र की परीक्षा देने आई छात्रा पारूल परीक्षा के दौरान अचानक बेहोश हो गई। परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षकों ने छात्रा की तबीयत बिगड़ती देख तुरंत केंद्र व्यवस्थापक मुकेशराज को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे दोबारा परीक्षा देने के लिए भेज दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:18 IST
Baghpat: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती #SubahSamachar
