नारनौल: बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों में दिखा जोश
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर जोश दिखाई दिया। विद्यार्थी एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, जिस कारण कला, विज्ञान व वाणिज्यिक तीनों संकाय के छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र को अधिकतर विद्यार्थियों ने आसान बताया , वहीं कुछ ने कठिन बताया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रही और विद्यार्थियों के अलावा अन्य व्यक्तियों को प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं परीक्षा केंद्र के आस-पास सीएससी केंद्र व बुक डिपो की दुकानों को बंद रखा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 15:06 IST
नारनौल: बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों में दिखा जोश #SubahSamachar
