कोरबा वायरल वीडियो: ट्रेलर के नीचे बैठकर सफर करता युवक, खतरनाक स्टंट देख लोगों के उड़े होश

कोरबा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इसमें एक युवक ट्रेलर के डाले के नीचे बने पैनल में बैठकर सफर करता नजर आ रहा है। चलती गाड़ी में इस तरह यात्रा करना बेहद खतरनाक है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं कुछ ने युवक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि इससे उसकी जान को खतरा था। कुछ लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो बनाने वाले को पहले गाड़ी रुकवाकर उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। वहीं, कुछ ने कहा कि युवक को सबक सिखाना जरूरी है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बालको से नकटीखार होते हुए उरगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी राहगीर ने अपनी चार पहिया गाड़ी से यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वाहन चालक व युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोरबा वायरल वीडियो: ट्रेलर के नीचे बैठकर सफर करता युवक, खतरनाक स्टंट देख लोगों के उड़े होश #CityStates #Crime #Korba #KorbaViralVideo #KorbaNews #ChhattisgarhNews #SubahSamachar