किसी भी उम्र में हो सकती है टीबी बीमारी, अच्छा खानपान जरूरी; फतेहाबाद में टीबी दिवस को लेकर किया गया जागरूक

टीबी से बचाव को लेकर शहर के सेक्टर तीन स्थित सद्भावना अस्पताल में जागरूकता शिविर लगाया गया और यहां पर विशेषज्ञ डॉ.अंशुल सहगल और डॉ.सुमित भारती ने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया। विशेषज्ञों ने कहा कि टीबी बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है। अगर अच्छा खानपान नहीं होगा तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बीमारी की चपेट में आ सकते है। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा टीबी के मरीज मिल रहे है। बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में है। मरीज अक्सर ठीक होने के बाद दवाई बीच में छोड़ देते है जो कि खतरनाक होता है। टीबी बीमारी का पूरा उपचार लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर जागरूक कर रहा है और मरीजों को डाइट खर्च दिया जा रहा है। डॉक्टर अंशुल सहगल ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय रहते पहचान और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और रात को पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, डॉ. सुमित ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और मरीजों को मुफ्त जांच व दवाइयों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं और पूरा इलाज लें, ताकि बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। टीबी से डरने की नहीं, बल्कि समझदारी और जागरूकता से लड़ने की जरूरत है। सही समय पर उपचार और संतुलित आहार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


किसी भी उम्र में हो सकती है टीबी बीमारी, अच्छा खानपान जरूरी; फतेहाबाद में टीबी दिवस को लेकर किया गया जागरूक #SubahSamachar