VIDEO: कुबेरपुर खत्ताघर पर लगेगी दूरबीन, पर्यटक देख सकेंगे ताजमहल
आगरा। कुबेरपुर स्थित जिस खत्ताघर पर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ होने से दुर्गंध आती थीं, वहां अब फूलों की खूशबू महकेगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश आने के बाद नगर निगम ने यहां चार एकड़ क्षेत्र में बाग बनाने का निर्णय लिया है। यहां कुछ हिस्से में घास लगाई जा चुकी है। खुशबू वाले पौधे लगाने के बाद यहां 40 फुट ऊंचा वॉच टॉवर बनाया जाएगा, जिस पर स्टैंड पर दूरबीन रखी होगी। इससे पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती को निहार सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 08:52 IST
VIDEO: कुबेरपुर खत्ताघर पर लगेगी दूरबीन, पर्यटक देख सकेंगे ताजमहल #SubahSamachar
