VIDEO: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी

आगरा। ताजमहल मेट्रो स्टेशन में सुबह एक के बाद एक कई आतंकी घुस गए। प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर यात्रियों को बंधक बना लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने भी मोर्चा संभाल लिया। मामला बढ़ता देख पैरा कमांडो भी बुलाए गए। साझा एक्शन प्लान बनाकर यात्रियों को मुक्त कराते हुए पांच आतंकियों को भी पकड़ लिया। मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेरर मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी। यात्रियों को आतंकी हमले के समय सावधानी बरतने और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में एसएसएफ के शशांक गौर और यूपीएमआरसी के सुरक्षा आयुक्त ब्रह्म सिंह समेत 170 जवान और कर्मचारी शामिल हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 07:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी #SubahSamachar