कनाडा में गोली लगने से मारे गए युवक का शव महीने बाद पहुंचा गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
जंडियाला गुरु के पास स्थित देवीदासपुरा गांव के एक नौजवान की कनाडा में गोली लगने से हुई मौत के बाद उसका शव एक महीने बाद गांव पहुंचा। शुक्रवार को पूरे गांव में गम का माहौल रहा और सैकड़ों नम आंखों ने युवक को अंतिम विदाई दी। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सिमरनजीत वर्ष 2023 में पढ़ाई के उद्देश्य से कनाडा गया था, ताकि वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार का भविष्य संवार सके। कुछ समय पहले परिवार को कनाडा से फोन पर सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार और कनाडा सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बेटे के पैसे और जरूरी सामान, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप शामिल हैं, परिवार को लौटाने की भी अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:07 IST
कनाडा में गोली लगने से मारे गए युवक का शव महीने बाद पहुंचा गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई #SubahSamachar
