खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर डाला छापा

गोहाना। शहर में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापा डाला। अधिकारियों ने दुकानों से मिटाई, मसालों और खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। अधिकारियों ने शहर की 12 दुकानों से 18 सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहार सीजन में मिठाईयों की मांग अधिक रहत है। ऐसे में मिठाई विक्रेताओं ने ग्राहकों की डिमांड पुरी करने के लिए मिठाईयां बनाकर स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। कुछ दुकानदार अधिक लाभ के लालच में कम गुणवत्ता का तेल, घी व अन्य खाद्य सामान का प्रयोग करते हैं। कम गुणवत्ता के सामान से बनी मिठाईयां स्वस्थ्य के लिए हानिकारक रहती हैं। त्योहार सीजन में मिठाईयों की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापा डाला। अधिकारियों ने दुकानों से मिठाईयों व अन्या खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैलेंद्र सिंह का कहना है कि सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। किसी दुकान के सैंपल फेल आते हैं, तो विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते माह शहर में एक दुकान से पनीर का सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट तय मानकों के अनुसार नहीं आई है। इस संबंध में दुकानदार को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 15:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर डाला छापा #SubahSamachar