हिसार: हस्त शिल्पकार हरिओम की कला का जादू बन रहा आकर्षण का केंद्र
अग्रसेन भवन में एमएसएमई में लगाई गई हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकार हरिओम की कला आकर्षण का केंद्र बनी रही। हरिओम ने महज 25 मिनट में अपनी कला का हुनर दिखाते हुए काली मिट्टी से महिला की प्रतिमा बनाई। बेजान मिट्टी से अपनी कला के माध्यम से कलाकृतियां बनाने वाले हरिओम कई हस्तियों से सम्मानित हो चुके हैं। अग्रसेन भवन में लगाई गई प्रदर्शनी में पहुंचे भिवानी के गांव जमालपुर निवासी हरिओम ने बताया कि वह वर्ष 2023 नार्वे में 142 देशों की आर्ट प्रदर्शनी में हिस्सा ले चुके हैं। जहां उनकी आर्ट को काफी पसंद किया गया था। उन्हें विशेष सम्मान भी मिला। कोरोना काल के बाद भिवानी के भीम स्टेडियम में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी कला की सराहना की थी। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को मिट्टी से प्रतिमा बना कर उन्हें भेंट कर चुके है। हरिओम ने बताया कि उन्होंने चाक मिट्टी की सोनिया गांधी की प्रतिमा बनाकर उन्हें भेंट की थी। हरिओम ने बताया कि भारतीय कला को विश्वभर में प्रदर्शित कर रहे हैं। युवाओं में आर्ट के प्रति रूझान बढ़ रहा है। अब क्ले मिट्टी मॉडलिंग के कोर्स की तरफ युवाओं का ध्यान आकर्षित हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 10:09 IST
हिसार: हस्त शिल्पकार हरिओम की कला का जादू बन रहा आकर्षण का केंद्र #SubahSamachar
