गुरुग्राम: महेश अकादमी और एमटी अकादमी के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच, महेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

गुरुग्राम में महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर विंटर सीजन के तीन दिन के टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। यह टेस्ट मैच महेश अकादमी और एमटी अकादमी के बीच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन महेश अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमटी अकादमी की गेंदबाजी के सामने महेश क्रिकेट अकादमी के ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद चंद्र मोहन और नमन शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की, जिसमें चंद्र मोहन 84 गेंदों पर 87 रन बनाकर आउट हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 12, 2026, 19:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: महेश अकादमी और एमटी अकादमी के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच, महेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी #SubahSamachar