शाहबाद सीएचसी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संभल जनपद के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। सात फरवरी की दोपहर बदमाशों ने संविदा कर्मियों शाजिया निगार और सुनीता के आवासों के ताले तोड़े थे। शाजिया के कमरे से 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी हुए थे। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के बाद आरोपियों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। मंगलवार तड़के पुलिस ने संभल के जनेटा गांव निवासी फहीम खां उर्फ बाबू और उसके साथी शौलत को शाहबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने ढकिया और टांडा गांव में हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया। पुलिस ने चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संभल, बनियाठेर, चंदौसी और गाजियाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शाहबाद सीएचसी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार #SubahSamachar