कुरुक्षेत्र: जिला नागरिक अस्पताल में जगह की किल्लत, प्राइवेट कमरों में चल रही ओपीडी
सुबह करीब 11 बजे जिला नागरिक अस्पताल के तीसरे तल स्थित ओपीडी वार्ड में मरीजों की भरमार है। चिकित्सकों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर कोई चिकित्सक को जल्द दिखाने की कोशिश में है। एक ओपीडी से दूसरी ओपीडी तक पहुंचने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। भीड़ के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजन खासे परेशान नजर आए। अस्पताल प्रशासन के पास पर्याप्त ओपीडी कक्ष नहीं होने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। जिस बिल्डिंग में वर्तमान में ओपीडी संचालित हो रही है, वह मूल रूप से मरीजों के दाखिल के लिए बनाए गए प्राइवेट रूम हैं। इन कमरों को अस्थायी तौर पर ओपीडी में तब्दील कर दिया गया है। भवन में अलग से ओपीडी कक्ष बनाए ही नहीं गए ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:31 IST
कुरुक्षेत्र: जिला नागरिक अस्पताल में जगह की किल्लत, प्राइवेट कमरों में चल रही ओपीडी #SubahSamachar
