जींद में 42 फुट ऊंचे खंभों से 3472 मीटर तार चोरी कर ले चोर
चोर बिजली निगम के 42 फुट ऊंचे खंभों से 3472 मीटर तार और 36 लोहे के चैनल चोरी कर ले गए। इससे निगम को छह लाख का नुकसान हुआ है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। बिजली निगम के सीनियर अकांउटेंट गुरमीत ने पुलिस एफआईआर में बताया कि निगम मनोहरपुर गांव के एरिया में बिजली के 42 फुट ऊंचे खंभों पर तार बिछा रहा है। इस पर अज्ञात लोग चार-पांच खंभों से 3472 मीटर तार और 36 चैनल चोरी कर ले गए। इससे निगम को करीब छह लाख का नुकसान हो गया। जांच अधिकारी मोहन पाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 23, 2025, 17:09 IST
जींद में 42 फुट ऊंचे खंभों से 3472 मीटर तार चोरी कर ले चोर #SubahSamachar
