बदायूं के कछला में रक्षाबंधन पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
बदायूं के कछला में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को दस सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ के हालात हैं। इस बीच रक्षाबंधन के त्योहार पर हजारों श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। प्रसाद वितरण कर मनौतियां मांगी। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की शनिवार सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और गरीबों को भोजन खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा तट पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व गोताखोर भी तैनात रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2025, 10:57 IST
बदायूं के कछला में रक्षाबंधन पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी #SubahSamachar
