जींद: पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, यूपी के रहने वाले हैं आरोपी
डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता बताया कि शनिवार रात 11 बजे डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गांव बिशनपुरा में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को भर कर चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने पशु चोरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी पशु चोरों ने पुलिस को अपने पीछे आता देख फायर कर दिया, जिसके जवाब में पीछा कर रहे डिटेक्टिव स्टाफ ने भी पशु चोरों पर फायर किए। इसमें गांव अकबरपुर सुनहेटी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी फुरकन उर्फ मिर्ची तथा गांव बढ़ेड, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी कामिल को टांग में गोली लगी वहीं तीसरा आरोपी कैराना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी सोहेल भागते हुए गिर गया और उसकी टांग में फैक्चर आ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:18 IST
जींद: पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, यूपी के रहने वाले हैं आरोपी #SubahSamachar
