तिगरी मेला- ध्यान खींच रहा मां गंगा का दुलार, आस्था से सराबोर, चहुंओर उमंग और उल्लास
पतित पावनी गंगा मैया के घाट आस्था से सराबोर है। चहुंओर आस्था, उमंग, उल्लास और संस्कृति के विभिन्न रंग हैं।परंपरा के साथ आधुनिकता की बहार दिखाई पड़ रही है। लोग तट पर मां गंगा के आंचल में पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, भैंसा बुग्गी, कारों, मैक्स, मैजिक व बाइकों से आकर तिगरी में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। हाईवे से लेकर तिगरी रोड, कांकाठेर से मेला मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। देर रात तक करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2025, 19:30 IST
तिगरी मेला- ध्यान खींच रहा मां गंगा का दुलार, आस्था से सराबोर, चहुंओर उमंग और उल्लास #SubahSamachar
