फौज में भर्ती होने के लिए युवाओं ने खुद ने तैयार दौड़ लगाने को ट्रैक

मन में देश की सेवा का जुनून पाले और फौज में भर्ती होने के लिए युवक प्यासे रहकर कंटीले ट्रैक पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। गांवों से दूर जंगल में इस ट्रैक को युवाओं ने खुद तैयार किया है। प्यास से व्याकुल होने पर उनको गंगा की तरफ भागते हैं या किसी नलकूप को तलाश करना पड़ता है। गंगेश्वरी क्षेत्र की जेबड़ा ग्राम पंचायत के मजरे चकफेरी वाला महरपुर व वंशी वाला महरपुर गांव के सामने गंगा किनारे वन विभाग की हजारों बीघे जमीन है। जिसमें खाली पड़ी करीब 20 बीघे जमीन पर आस पास गांवों के युवाओं ने फावड़े, दरांती आदि से कठोर मेहनत कर दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फौज में भर्ती होने के लिए युवाओं ने खुद ने तैयार दौड़ लगाने को ट्रैक #SubahSamachar