झज्जर: टॉरिफाइड बायोमास पेलेट्स प्लांट का हुआ शुभारंभ
एपीसीपीएल पावर प्लांट में 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाली पहला पूर्णतया स्वचालित टॉरिफाइड बायोमास पेलेट्स प्लांट की शुरुआत हुई। प्लांट का उद्घाटन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह, एपीसीपीएल के अध्यक्ष एवं निदेशक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने किया। इस दौरान एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कईर्बोत्ता मौजूद रहे। यह परियोजना कुल नियोजित क्षमता 50 टन प्रति दिन की दो इकाइयों के रूप में विकसित की जा रही है। यह संयंत्र एनटीपीसी लिमिटेड का पहला पूर्णतया स्वचालित टॉरिफाइड बायोमास पेलेटिंग प्लांट है, जिसका संचालन पूरी तरह पीएलसी एवं स्काडा प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। यह संयंत्र धान के पराली और अन्य कृषि अवशेषों जिन्हें सामान्यतः खेतों में जला दिया जाता है, उन्हें उच्च ऊर्जा वाले कोयला-समान टॉरिफाइड पेलेट में परिवर्तित करता है। इस पहल से पराली दहन की समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी और किसानों के लिए कृषि अपशिष्ट से अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित होगा। इसके अलावा ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले के कम प्रयोग होने से प्रदूषण में कमी आएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:31 IST
झज्जर: टॉरिफाइड बायोमास पेलेट्स प्लांट का हुआ शुभारंभ #SubahSamachar
