फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौक पर जांच अभियान चलाया जिसके तहत कैंची चोक पर ओवरलोडिंग चल रहे पिक अप चालक का दस हजार रुपए का चालान किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने बारे जागरूक किया गया ताकि कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 11:37 IST
फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान #SubahSamachar
