पठानकोट में पर्यावरण दिवस पर बीएसएफ की 135 बटालियन ने शुरू किया पाैधरोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आज बीएसएफ की 135वीं बटालियन के सहयोग से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारू चक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मंत्री ने कहा कि पंजाब में वन और हरियाली का क्षेत्र बहुत कम है, जो गंभीर चिंता का विषय है। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के कारण पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की साझा जिम्मेदारी हम सभी को निभानी होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि पृथ्वी को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सके, जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 06:01 IST
पठानकोट में पर्यावरण दिवस पर बीएसएफ की 135 बटालियन ने शुरू किया पाैधरोपण अभियान #SubahSamachar
