VIDEO: रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 बाईपास पर सवारी उतार रही रोडवेज बस में पीछे से ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में रोडवेज बस के चालक, परिचालक व ट्रक चालक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी बेवर में भर्ती कराया। वहां से उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराने के साथ ही यातायात सुचारू कराया। बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे जीटी रोड पर गोगाजी मंदिर के पास फ्लाई ओवर पर आगरा से प्रयागराज जा रही लीडर रोड डिपो की बस सवारी उतार रही थी, इसी दौरान भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बस चालक अखिलेश कुमार सिंह निवासी भरवारी थाना कोखराज जिला कौशांबी, परिचालक श्याम बाबू सोनकर निवासी ग्राम पल्टीपुर दारानगर थाना कोखराज जिला कौशांबी, ट्रक के चालक अनिल कुमार निवासी ग्राम मेडूआ थाना अरोल जनपद कानपुर नगर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेवर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल #SubahSamachar