कुरुक्षेत्र में छह क्विंटल 92 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 50 लाख रुपये बाजार मूल्य की छह क्विंटल 92 किलो 907 ग्राम चुरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के फनार गांव के रहने वाले सतपाल व सोलन जिला के बडन गांव के रहने वाले जीतराम के रूप में हुई हैं। सेल की टीम एनएच-152 पर गांव टबरा के पास अपराध तलाश में मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली की जीतराम व सतपाल दोनों कैंटर चलाने का काम करते है, जो माल लोड करके मध्यप्रदेश की ओर जाते हैं। वह वापस आते हुए भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर आते हैं और वह आज जिले से होते हुए हिमाचल प्रदेश जाएगे टीम ने सूचना के आधार पर जलबेहडा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद टीम को हिमाचल नंबर कैंटर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर टीम ने जांच की तो कैंटर में छह क्विंटल 92.907 किलोग्राम चूरा पोस्त मिली। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ थाना ईस्माइलाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र में छह क्विंटल 92 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar