Budaun: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत दो की मौत, चार लोग घायल

बदायूं जिले में रविवार रात हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम और एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में नाधा पेट्रोल पंप मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। मृतकों में सात वर्षीय पुनीत और 65 वर्षीय दिनेश गिरी शामिल हैं। पुनीत की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दिनेश गिरी ने अस्पताल में दम तोड़ा। संजू, उनकी पत्नी पूजा, बेटी आरती और दूसरी बाइक का चालक भूदेव घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Budaun: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत दो की मौत, चार लोग घायल #SubahSamachar