चोरी के सामान समेत दो लोग गिरफ्तार, गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस
अंतरराज्यीय गिरोह से चोरी का सामान खरीदने व उसे बेच कर रुपये देने वाले जिला पंचायत सदस्य व उसके साथी को मंगलवार रात कानपुर नगर व देहात की पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 47 लाख की कीमत के आभूषण व नकदी बरामद हुई है। फरार चल रहे गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एएसपी राजेश पांडेय, सीओ सदर संजय वर्मा, थानाध्यक्ष अकबरपुर सतीश सिंह ने जिले व कानपुर नगर की पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात को रूरा के शिवाजी नगर में छापा मारा। टीम ने तिगाईं से जिला पंचायत सदस्य निखिल गौतम उर्फ नेता जी को उनके घर से गिरफ्तार किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 27, 2025, 19:51 IST
चोरी के सामान समेत दो लोग गिरफ्तार, गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस #SubahSamachar
