गुरुग्राम: डीसीपी के आदेशों के बावजूद हाईवे और एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे दोपहिया-तिपहिया वाहन

गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के आदेशों के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जबकि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सहित धीमी गति में चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हुए हैं। लेकिन, लोग बाइक व स्कूटी लेकर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की चपेट में आकर मौत का शिकार हो रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: डीसीपी के आदेशों के बावजूद हाईवे और एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे दोपहिया-तिपहिया वाहन #SubahSamachar