Una: चार उम्मीदवारों को हराकर दिनेश शर्मा बने गंगोट पंचायत के उपप्रधान
गंगोट पंचायत में उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने अन्य चार प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दिनेश शर्मा को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।जीत के बाद दिनेश शर्मा ने गंगोट पंचायत के सभी मतदाताओं और गांववासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव अब समाप्त हो चुका है और अब सभी को मिलकर पंचायत के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गंगोट पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:31 IST
Una: चार उम्मीदवारों को हराकर दिनेश शर्मा बने गंगोट पंचायत के उपप्रधान #SubahSamachar
