फतेहाबाद के टोहाना में एसडीएम के नेतृत्व में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर नगर परिषद, ट्रैफिक पुलिस द्वारा एसडीएम आकाश शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने भी इस अभियान का समर्थन किया। एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि शहर में लगातार अतिक्रमण होने की सूचना आ रही थी जिसके आधार पर यह कार्य की गई है। उन्होंने बताया कि गलत दिशा में वाहन खड़े करने वालो के भी चालान किए गए हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगी। बता दे कि इससे पहले जब नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। उस समय व्यापार मंडल द्वारा खुलकर विरोध किया गया था और अधिकारियों द्वारा दीपावली तक का समय दुकानदार को दिया गया था लेकिन शहर में अतिक्रमण कम न होने के चलते हैं विभाग द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में एसडीएम के नेतृत्व में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान #SubahSamachar