झांसी में अनुपस्थित रहे हाईस्कूल के 1117 व इंटरमीडिएट के 720 छात्र-छात्राएं
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा का स्तर सामान्य रहा। वहीं, हाईस्कूल के 1117 व इंटरमीडिएट के 720 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया। केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। नकल रोकने के लिए न सिर्फ कंट्रोल रूम से नजर रखी गई बल्कि समय-समय पर टीमें चेकिंग भी करती रहीं। हाईस्कूल के 35132 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 34015 ने परीक्षा दी और 1117 अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई, जिसमें 21408 परीक्षार्थियों में से 20688 ने परीक्षा दी और 720 अनुपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 04:54 IST
झांसी में अनुपस्थित रहे हाईस्कूल के 1117 व इंटरमीडिएट के 720 छात्र-छात्राएं #SubahSamachar
