वीडीए का मिनी पार्क में भरा कूड़ा, फूल-पौधे भी सूखे; VIDEO

पड़ाव चौराहे पर वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाया गया मिनी पार्क इस समय कूड़े से भर गया है। इसमें हजारों रुपए की लागत से लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूल और पौधे भी सूख गए हैं बावजूद इसके किसी का ध्यान नहीं है। चंदौली जिले में पड़ाव से लेकर पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का निर्माण करवाया गया है इसके तहत जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव को सुंदर बनाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से चौराहे पर अष्टांगिक योग की एक सुंदर सी प्रतिमा के साथ ही उसके दोनों तरफ सैकड़ो प्रजाति के फूल और सुंदर पौधे लगाकर इसे विकसित किया गया था पर विडंबना यह की फूल पौधे लगाने के बाद जिम्मेदार इसको पूरी तरीके से भूल गए जिसकी वजह से सभी फूल और पौधे सूख गए हैं वहीं पड़ाव चौराहे के स्थानीय दुकानदार और आम लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा मिनी पार्क में ही फेंकने लगे हैं जिसकी वजह से इसकी हालत बद से बदतर हो गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वीडीए का मिनी पार्क में भरा कूड़ा, फूल-पौधे भी सूखे; VIDEO #SubahSamachar