Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज
करोड़ों रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमराई नजर आई। परिसर में 17 सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर करीब 36 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही, जिससे गंभीर मरीज दर्द से तड़पता रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि दूसरी एंबुलेंस में मौजूद मरीज को समय बचाने के लिए प्राइवेट वाहन से भेजना पड़ा। घटना ने मेडिकल कॉलेज की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बालपुर क्षेत्र निवासी जगजीवन की दुर्घटना होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। मरीज को एंबुलेंस से रवाना किया गया, लेकिन मुख्य गेट पर वाहनों की लंबी कतार के कारण एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान मरीज दर्द से कराहता रहा और परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे एंबुलेंस से उतारकर प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 गार्ड तैनात हैं, लेकिन व्यस्त समय में गेट पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित नहीं हो सकी। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि मुख्य गेट पर नियमित ट्रैफिक प्रबंधन और एंबुलेंस के लिए अलग कॉरिडोर की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 14:13 IST
Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज #SubahSamachar
