Video: आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज जाने वाली सड़क पर डेढ़ फीट पानी
गोमती का पानी अब सड़कों से होते हुए गांवों और रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है। आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहे से फैजुल्लागंज जाने वाला मुख्य मार्ग भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। हनुमान मंदिर से पहले दाऊद नगर के पास गोमती का पानी सड़क पार कर अल्लू नगर गांव में प्रवेश कर गया। करीब 300 मीटर तक सड़क पर डेढ़ फीट पानी बहने से इस रास्ते पर आवागमन प्रभावित हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:00 IST
Video: आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज जाने वाली सड़क पर डेढ़ फीट पानी #SubahSamachar
