VIDEO: अस्पताल के बाहर सड़क पर वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम
लखनऊ के कानपुर रोड स्थित अस्पताल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े चारपहिया और दोपहिया वाहनों के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से इलाज कराने आए मरीजों के परिजन अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। खासतौर पर अपोलो हॉस्पिटल के बाहर यह स्थिति अधिक देखने को मिल रही है। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है और आम राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 15:21 IST
VIDEO: अस्पताल के बाहर सड़क पर वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम #SubahSamachar
