Video: अयोध्या में पहली पाली की डीएलएड परीक्षा संपन्न
अयोध्या के 14 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुई डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखते हुए परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़ी जांच की गई। डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय पर आयोजित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:47 IST
Video: अयोध्या में पहली पाली की डीएलएड परीक्षा संपन्न #SubahSamachar
