VIDEO: अयोध्या में सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव में लगी लंबी कतार

सावन माह के पहले दिन गुरुवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर समेत शहर के छोटे-बड़े शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर परिसर सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अयोध्या में सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, नागेश्वर नाथ मंदिर और श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव में लगी लंबी कतार #SubahSamachar