VIDEO: बैलगाड़ी चलाने वाले रामशंकर मधुमक्खी पालन से कमा रहे 10-12 लाख रुपये

बैलगाड़ी चलाकर जीविका चलाने वाला किसान आज 10 से 12 लाख रुपये सालाना कमाई कर रहे हैं। परसपुर के दुरगोड़वा निवासी किसान रामशंकर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2014 में 10 बॉक्स से मधुमक्खी पालन शुरू किया। आज 200 बॉक्स में मधुमक्खी पालन करते हैं। शहद बिकने से 10 से 12 लाख रुपये हर साल कमाई हो रही है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन में चार से पांच लाख रुपये का खर्च आता है। वजीरगंज के परसिया में फार्म स्थापित है। हर साल से 40 से 50 क्विंटल शहद बेचते हैं। प्रोसेसिंग प्लांट के साथ पैकिंग की भी व्यवस्था है। अन्य किसानों को भी वह मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बैलगाड़ी चलाने वाले रामशंकर मधुमक्खी पालन से कमा रहे 10-12 लाख रुपये #SubahSamachar