Video: बलरामपुर में नहाने के दौरान राप्ती योजक नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
बलरामपुर निवासी एक युवक मंगलवार की दोपहर मल्हीपुर क्षेत्र के झिरझिरवा स्थित राप्ती योजक नहर में नहाते समय डूब गया। साथ नहाने गए दोस्त की सूचना पर आई पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं लगा था। बलरामपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज तराई निवासी नफीस (21) मल्हीपुर थाना क्षेत्र के साईंगांव चौराहा स्थित मटेरा निवासी इमरान की दुकान में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। मंगलवार की दोपहर वो गर्मी से निजात पाने के लिए मित्र हसिदुल्लाह के साथ झिरझिरवा स्थित योजक नहर में नहाने गया गए थे। नहाने के दौरान नफीस गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मित्र हसिदुल्लाह के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए लेकिन तब तक नफीस तेज लहरों में गायब हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक सूरज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नफीस की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक नफीस का कुछ पता नहीं चल सका था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:49 IST
Video: बलरामपुर में नहाने के दौरान राप्ती योजक नहर में डूबा युवक, तलाश जारी #SubahSamachar
