Video: डामरीकरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
कमालपुर बिचलका से कुबहरा गांव के बीच सड़क के अधूरे हिस्से पर डामरीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि वन विभाग की अड़ंगेबाजी के कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अधूरे हिस्से के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सड़क का डामरीकरण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि जब तक सड़क के अधूरे हिस्से पर डामरीकरण शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 16:12 IST
Video: डामरीकरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी #SubahSamachar
