Video: गोसाईगंज के राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नृत्य, गीत और समूह प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावक और अतिथि झूम उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नव किसलय का विमोचन किया गया। साथ ही नव निर्मित बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन भी अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: गोसाईगंज के राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन #SubahSamachar