VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, बुखार-फोडे फुंसी के मरीज अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ परीक्षण

अमेठी जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में -मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले - मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेटदर्द और दस्त से पीड़ित मिले। गौरीगंज के सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 11:15 बजे डॉ. यश त्रिपाठी मरीजों का इलाज करते मिले। इनके कक्ष में पहुंचे सैंठा गांव निवासी कार्तिक तिवारी ने बताया कि तीन दिनों से बुखार के साथ खांसी आ रही है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। इसी बीच पहुंचे सुशील कुमार ने बताया कि एक माह से बुखार आ रहा है, कुछ खाने का मन भी नहीं करता। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने जांच संग दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. सीमा सिंह के कक्ष में पहुंचे वृद्ध भगवानदीन ने बताया कि डेढ़ माह से कमजोरी के साथ ही हाथ पैर व कमर में दर्द बना हुआ है। बाहर से दवा लिए आराम नहीं मिला। वहीं, केवाला देवी ने बताया कि एक माह से वह कमर दर्द से परेशान हैं। बाहर भी दवा कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही खानपान पर ध्यान देने की बात कही है। मेले में 11:40 बजे तक पहुंचे 30 मरीजों में 15 का परीक्षण किया गया। यहां पर प्रतिभा सोनी, एलटी एसबी कुशवाहा, बबिता यादव, रीना पांडेय, बबिता मिश्रा संग अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवा दी गई और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, बुखार-फोडे फुंसी के मरीज अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ परीक्षण #SubahSamachar