Video: केजीएमयू के सामने दीवार निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के पदाधिकारियों ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 24 के सामने सड़क के बीचों-बीच बनाई जा रही करीब 10 फीट ऊंची पक्की दीवार के विरोध में डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि यह निर्माण अवैध है और इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। संगठन ने प्रशासन को 10 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस दौरान दीवार नहीं हटाई गई तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता स्वयं उसे तोड़ने का काम करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जताई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: केजीएमयू के सामने दीवार निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन #SubahSamachar