Video: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में व्यापारियों का मार्च

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कालाबाजारी के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 12:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में व्यापारियों का मार्च #SubahSamachar