VIDEO: कपड़ों के ढेर में लगी आग से मचा हड़कंप, पूरी तरह जलकर हुए खाक
रविवार को समय 15:26 बजे फायर स्टेशन इंदिरा नगर लखनऊ के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि एम अब्दुल अजीज नफीश अहमद ए-71 सर्वोदय नगर इंदिरा नगर लखनऊ के मकान में आग लग गई है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इंदिरानगर कमलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 02 फायर टेंडर मय यूनिट घटनास्थल हेतु रवाना हुए। घटनास्थल पहुंचकर देखा कि घर के छत पर रखे कपड़ों के ढेर में आग लगी थी तुरंत मोटर फायर इंजन से डिलीवरी हौज पाइप फैलाकर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया तथा कुछ ही समय में कपड़ों के ढेर को कुरेद कुरेद कर आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत कर दिया गया। रमजान के महीने में गरीबों को बांटने के लिए नए/पुराने कपड़े छत पर रखे थे जो आग लगने से छत पर रखे कपड़ों का ढ़ेर जलकर पूरी नष्ट हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:19 IST
VIDEO: कपड़ों के ढेर में लगी आग से मचा हड़कंप, पूरी तरह जलकर हुए खाक #SubahSamachar
