VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच 66 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 66 केदो पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षा में प्रवेश दिया गया। पहले दिन पहली पाली में हाई स्कूल की हिंदी एवं इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 8:45 बजे शुरू हुई। हाई स्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में 11028 छात्र एवं 9826 छात्राओं को शामिल होना है। वहीं इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में 8128 छात्र एवं 7162 छात्राओं को शामिल होना है। नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्ष की निगरानी की जा रही है। अधिकारी व सचल दल की टीम द्वारा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि पारदर्शी व नकल विहीन परीक्षा संपन्न करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच 66 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश #SubahSamachar