Video: चिंतपूर्णी मंदिर में लाइव दर्शनों के लिए लगाईं एलईडी स्क्रीनें बंद, श्रद्धालु को नहीं मिल पा रही सुविधा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई एलईडी स्क्रीनें इन दिनों बंद पड़ी हैं। इन स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को माता रानी के दरबार के लाइव दर्शन करवाए जाते थे, लेकिन तकनीकी संचालन की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण वर्तमान में इनका प्रसारण बंद हो गया है। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माधो का टिल्ला तथा नए बस स्टैंड क्षेत्र में एलईडी स्क्रीनें स्थापित की थीं। इन स्क्रीन पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर से माता रानी के दर्शनों का सीधा प्रसारण पूरे दिन चलता रहता था, जिससे मंदिर तक न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भी सड़क से गुजरते हुए माता रानी के दर्शन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर पाते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीनें बंद हैं, जिसके चलते लाइव प्रसारण पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के संचालन के लिए नियुक्त किया गया कर्मचारी नौकरी छोड़कर चला गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: चिंतपूर्णी मंदिर में लाइव दर्शनों के लिए लगाईं एलईडी स्क्रीनें बंद, श्रद्धालु को नहीं मिल पा रही सुविधा #SubahSamachar