Video: लखनऊ आग के बाद अंबेडकरनगर में जांच अभियान, कई प्रतिष्ठान बंद मिले
लखनऊ की एक लाइब्रेरी में भीषण आग लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिले में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठान बंद पाए गए। संचालकों ने शोक सभा के बहाने अवकाश घोषित कर दिया है। हालाकि कई बिना तय मानक व पंजीकरण के चल रहे हैं। वहीं, होटल च अस्पताल भी बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। प्रशासन सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन निकास की पड़ताल कर रहा है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर ठोस कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखना बाकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 11:10 IST
Video: लखनऊ आग के बाद अंबेडकरनगर में जांच अभियान, कई प्रतिष्ठान बंद मिले #SubahSamachar
