Video: लखनऊ में एमएसएमई को बड़े खरीदारों से जोड़ने पर जोर
गोमतीनगर स्थित पीएचडी हाउस में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन एमएसएमई उद्यमियों को बड़े कारोबार और सरकारी संस्थानों के साथ वेंडर के तौर पर जुड़ने के तरीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को बाजार की जरूरत के अनुसार उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नए कारोबार के अवसर तलाशने पर जोर दिया। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय, एमएसएमई-डीएफओ कानपुर की ओर से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सिडबी, ईसीजीसी और इंडिया एग्जिम बैंक समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने एमएसएमई इकाइयों को सरकारी खरीद और निर्यात के अवसरों का लाभ उठाकर कारोबार विस्तार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एमएसएमई इकाइयों को मजबूत वेंडर नेटवर्क से जोड़कर कारोबार का विस्तार करने और बाजार तक पहुंच आसान बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 12:39 IST
Video: लखनऊ में एमएसएमई को बड़े खरीदारों से जोड़ने पर जोर #SubahSamachar
